पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। रौशन आनंद के वकील निरंजन कुमार सिंह ने दावा किया है कि वे रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के मामले में खान सर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं