केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) की सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के विभागों के आवंटन की घोषणा कर दी। वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता रमेश चेन्निथला को गृह और विजिलेंस मंत्रालय सौंपकर बड़ा सियासी दांव खेला गया है।