कानपुर के अनवरगंज स्थित आलम मार्केट में ₹16 Sale का ऐलान होते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘आलमस मार्ट’ के मालिक रईस आलम ने अपने जन्मदिन पर सिर्फ 16 मिनट के लिए 16 रुपये में सामान और कपड़े देने का ऑफर दिया था। सोशल मीडिया पर इस Kanpur Sale का प्रचार होने के बाद बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंच गए।