पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 'आदिवासी पत्नी' कही जाने वाली बुधनी मंझियान का निधन हो गया है। वह 80 साल की थीं। जीवनभर बहिष्कार का दंश जेलने वाली बुधनी के स्मारक बनाने की चर्चा हो रही है। 1959 में एक बांध के उद्घाटन के समय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सम्मान के तौर पर फूलों का हार पहना दिया था। इसके बाद उनका काफी विरोध किया गया और बहिष्कार कर दिया गया।
राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र