उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री के बाद चर्चाएं तेज हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिव्या मित्तल के राजनीति में आने पर हरे-लाल गमछे का जिक्र करते हुए बयान दिया, जिसे समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीतिक ऑफर के तौर पर देखा जा रहा है।