वृंदावन में 25 वर्षीय युवा साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे पहली नजर में खुद की जान देना बताया जा रहा है, जबकि मृतक के परिवार ने इसे हत्या बताते हुए आश्रम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।