Hindi Newsवीडियो देश देश में कोरोना केस 53 लाख पार, बीते 24 घंटे में 1247 मौतें

देश में कोरोना केस 53 लाख पार, बीते 24 घंटे में 1247 मौतें

Saipriya DubeyDelhiSat, 19 Sep 2020 12:03 PM

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार में अब भी तेज गति से जारी है। इस महामारी के करीब सात-आठ महीने हो गए, मगर अब तक इसके फैलने की रफ्तार कम नहीं हुई है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 53 लाख पार कर गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना केसों की बात करें तो यह अब भी 90 हजार से ऊपर ही चल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 93337 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 1247 लोगों की मौतें हुई हैं।