ना धूप की परवाह, ना मूसलाधार बारिश का डर. दिल्ली की सड़कों पर जब छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, तो युवाओं की आवाज बनकर नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद धरने पर बैठ गए. पिछले तीन दिन से चंद्रशेखर आजाद संसद परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे डटे हुए हैं.