Hindi Newsवीडियो देश 'बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया'-PM मोदी

'बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया'-PM मोदी

Vinit TiwariDelhiWed, 11 Nov 2020 10:06 AM

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। पीएम ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने एनडीए के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया ''बिहार के गांव-गरीब किसान-श्रमिक व्यापारी-दुकानदार हर वर्ग ने NDA के 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।'' उन्होंने कहा ''बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी...