AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखर विरोधी माने जाने वाले ओवैसी इस बार एलन मस्क के बयान पर भड़क गए। मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक की व्यावसायिक सेवाएं शुरू करने में हो रही देरी पर सवाल उठाए थे