तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में तमिलिसाई के अभिवादन पर अमित शाह हाथ जोड़कर नमस्ते करते दिख रहे हैं फिर तमिलिसाई आगे बढ़ जाती हैं तब पीछे से शाह आवाज देकर बुलाते दिख रहे हैं। अगले 14 सेकेंड में शाह की भाव-भंगिमा एकदम बदल जाती है।