बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को महागठबंधन का डिप्टी सीएम फेस बनाए जाने पर सियासत गर्मा गई है।इस बीच मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा को अपने मुस्लिम नेताओं खासकर शाहनवाज हुसैन की फिक्र करने की नसीहत दे दी।