मुत्तकी दिल्ली से सड़क मार्ग से शनिवार दोपहर 12 बजे देवबंद पहुंचे। उनका फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इसके बाद छात्र उनसे मिलने के लिए टूट पड़े। भीड़ इतनी अधिक थी कि सुरक्षा घेरा टूट गया। पुलिस ने छात्रों को धक्का देकर हटाया। इसके चलते अफगानी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी नहीं दिया जा सका।