Ujjain News: महाकाल थाने के बाहर हत्या पीड़ित परिवार का प्रदर्शन, सब इंस्पेक्टर पर अभद्रता और रिश्वत मांगने का आरोप
2 जून, मंगलवार, उज्जैन: नलिया बाखल क्षेत्र में हुई हत्या के मामले को लेकर मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने महाकाल थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने एक सब इंस्पेक्टर पर अभद्र व्यवहार, मोबाइल तोड़ने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। विरोध के दौरान मृतक की बहन पुलिस वाहन के आगे लेट गई।
हिंदुस्तान चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब करेंअभी पढ़ें