Shivpuri News: विधवा महिला की टपरिया में लगी भीषण आग, गृहस्थी और शादी का सामान जलकर राख
शिवपुरी में एक विधवा महिला की टपरिया में अचानक आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय महिला घर पर नहीं थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदुस्तान चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब करेंअभी पढ़ें