उत्तर प्रदेश के कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की से जुड़े गैंगरेप मामले ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चर्चा छेड़ दी है। पीड़िता ने बिठूर में तैनात एक दरोगा और एक स्थानीय पत्रकार पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है।