रांची में JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे विधानसभा मार्च के दौरान बड़ा बवाल हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) पर एक अज्ञात शख्स ने स्याही (Ink Attack) फेंक दी, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा मच गया ।