यमन में हूती लड़ाकों और सऊदी अरब के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। मयून द्वीप पर हूतियों के कब्जे की रिपोर्टों के बाद बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य को लेकर रणनीतिक चिंता बढ़ी है. सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दावा किया कि सऊदी अरब ने यमन के कई प्रांतों में 27 हवाई हमले किए।