मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच बड़ा कूटनीतिक फैसला सामने आया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इजरायल के साथ 2006 से चले आ रहे रक्षा सहयोग समझौते को सस्पेंड कर दिया है। लेबनान में बढ़ते तनाव और शांति सैनिकों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच यह कदम उठाया गया है