मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की ऐसी बौछार की है जिसने पूरे देश में दहशत फैला दी। नेवातिम और तेल नोफ जैसे अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि कई शहरों से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं।