मध्य-पूर्व के रणनीतिक समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए संकट ने पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार को झकझोर कर रख दिया। हालांकि इस संकट ने जहां कई तेल आयातक देशों की मुश्किलें बढ़ा दीं, वहीं रूस, अमेरिका, सऊदी अरब और नॉर्वे जैसे ऊर्जा निर्यातक देशों के लिए यह आर्थिक अवसर साबित हुआ।