Hindi Newsवीडियो विदेश ब्रिटेन ने भारतीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की शर्त को खत्म किया

ब्रिटेन ने भारतीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की शर्त को खत्म किया

Vinit TiwariDelhiFri, 08 Oct 2021 08:54 AM

भारत की ओर से करारा जवाब मिलने के बाद ब्रिटेन ने अब भारतीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की शर्त को खत्म करने का ऐलान किया है। ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि यूके जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या फिर उसकी सरकार द्वारा अनुमोदित किसी अन्य वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले को क्वारंटाइन में नहीं रहना होगा।