Hindi Newsवीडियो विदेश UNICEF: Russia Ukraine War की वजह से यूक्रेन के 43 लाख बच्चे बेघर

UNICEF: Russia Ukraine War की वजह से यूक्रेन के 43 लाख बच्चे बेघर

Pramode MallikDelhiFri, 25 Mar 2022 07:18 PM

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मानवतीय संकट गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनीसेफ़ ने कहा है कि यूक्रेन में एक महीने से जारी युद्ध के कारण 43 लाख बच्चे विस्थापन का शिकार हुए हैं। यह संख्या यूक्रेन के कुल 75 लाख बच्चों की आधी से अधिक आबादी है। इनमें 18 लाख बच्चों ने शरणार्थियों के तौर पर यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरण ली है जबकि 25 लाख बच्चे घरेलू विस्थापित हैं।