रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में रनों की बारिश हुई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने अपनी तूफानी पारी से मैच में जान फूंक दी।