ईरान-इजरायल तनाव के बीच अब हूती विद्रोहियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। हूती संगठन ने सेंट्रल इजरायल पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है और साथ ही लाल सागर में इजरायली जहाजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य को लेकर नई चेतावनी ने मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है।