
हिन्दुस्तान शिखर समागम 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार तेजी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर काम कर रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने पर दिल्ली से चित्रकूट महज पांच घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हिन्दुस्तान शिखर सम्मेलन में एनआरसी का विरोध करत हुए कहा कि अगर देश में एनआरसी की गई तो देश से आठ करोड़ मुसलमान इससे बाहर हो जाएंगे। इसके साथ ही, ओवैसी ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे में आकर हमसे धार्मिक स्वतंत्रता पर बात करेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम अमेरिका को अपना दोस्त समझ रहे हैं तो ये हम सबसे बड़ी गलती...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हिन्दुस्तान शिखर समागम में कहा कि 2019 की जीत मेरी नहीं जनता की जीत है क्योंकि वह गांधी परिवार के खिलाफ उतरी थी। मेरा मिशन था कि तीन लाख लोगों की आवाज बनी और अमेठी की दीदी बनीं। उन्होंने कहा कि अमेठी में कभी मिशन राहुल था ही नहीं और 20 दिनों में तीन लाख लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया था। उन्होंने कहा कि सालभर भी पूरा नहीं हुआ है और 10 हजार करोड़ का काम कर चुकी हूं। अमेठी के इतिहास में पहला सैनिक स्कूल बनने जा रहा है, मेडिकल कॉलेज और फैक्ट्री बनने जा रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी के छोटे सपनों को साकार करने के लिए चुनी गई हूं। मैं अमेठी के छोटे सपनों को पूरा करने के लिए मंत्री बनी हूं। पांच हजार करोड़ की फैक्टरी की घोषणा खुद प्रधानमंत्री कर चुके हैं। तीन हजार करोड़ की सिर्फ सड़के बनाई...

बॉलीवुड अभिनेता जीशान अयूब ने हिन्दुस्तान शिखर समागम में कहा कि विचाराधारा की बात पांच-दस साल की नहीं है। यह बहुत पहले से चला आ रहा है।
हिन्दुस्तान शिखर समागम के मंच पर अपने संघर्ष की दास्तां सुनाते हुए एथलीट खुशबू गुप्ता रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि हम लोग आठ बहनें हैं। कभी-कभी पांच सौ रुपये का भी धंधा नहीं होता है। कोई साथ नहीं देते हैं। यह कहते ही वह रो पड़ीं। इसके बाद मंच से तीन लोगों ने आर्थिक मदद का ऐलान भी किया। एथलेटिक्स प्लेयर खुशबू ने कहा कि मेरे पिता आज भी फुटपाथ पर जूते-चप्पल लगाते हैं। डीएम दुकान हटवा देते हैं। दुकानें बंद करा दी जाती हैं। अगले महीने हरियाणा में पुलिस मीट होने वाला है। मैं उस पर फोकस कर रही हूं। मुझे रियो ओलिंपिक में जाना है, उस पर भी फोकस कर रही हूं। घर की चिंता रहती है। इसलिए दोनों ओर मन लगा रहता...
उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारी सारी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं, अब यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ। यह केस कोर्ट में लंबित है और मामला तारीख पर तारीख का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित हिन्दुस्तान शिखर समागम में बोल रहे थे।
बॉलीवुड अभिनेता जीशान अयूब ने हिन्दुस्तान शिखर समागम में कहा कि विचाराधारा की बात पांच-दस साल की नहीं है। यह बहुत पहले से चला आ रहा है। हमारी सत्ताधारी सरकार राइट विंग वाली है और खुद सरकार भी मानती है कि हमारी विचारधारा यही है। उन्होंने कहा है कि सीएए दक्षिणपंथी विचारधारा से आया और उसी विचारधारा से आया है। उन्होंने कहा कि शरजील इमान ने किया उसके लिए गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन देशद्रोह का केस मुझे ज्यादा लगता...
Hindustan Shikhar Samagam 2020: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित हिन्दुस्तान शिखर समागम के पांचवें संस्करण में खुलकर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने यहां यह भी बताया कि उन्हें कौन सी फिल्म पसंद है और अब वह किस प्रकार की फिल्में करना चाहते हैं। आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनकी फेवरेट फिल्म है 'आर्टिकल 15' है। अपनी ख्वाहिश के बारे में उन्होंने बताया कि वह फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक एक्शन फिल्म करना चाहते...
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित हिन्दुस्तान शिखर समागम के पांचवें संस्करण में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। स्वरा भास्कर ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। स्वरा भास्कर ने कहा, 'मुझे सरकार के काम और हरकतों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना एनआरसी और एनपीआर के सीएए के कोई पंजे और नाखून नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या जरूरत पड़ी कि देश में एनआरसी और सीएए फिर से लागू हो। जरूरत इसलिए पड़ी है क्योंकि वोट बैंक की राजनीति करनी...
हिन्दुस्तान शिखर समागम के एक सत्र में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत न करने के आरोप में बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि किससे बातचीत की जाए।