वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को GST में बड़े बदलावों की घोषणा की थी। जीएसटी 2.0 में दो स्लैब की सरल संरचना अपनाई जाएगी, नए जीएसटी रेट के बाद बहुत सी चीजें सस्ती हो रही हैं। जीएसटी कट का असर अब दिखने लगा है, ऑटो कंपनियों के बाद अब कंपनियों ने भी प्रोडक्ट्स के दाम घटाने शुरू कर दिए हैं।