घर में पुराना सोना पड़ा हो तो अक्सर सवाल होता है कि इसे कहां और किसे बेचें। ज्यादातर लोग ज्वैलर्स के पास जाते हैं, लेकिन मन में एक डर रहता है। कहीं सोने की सही कीमत से कम पैसे तो नहीं मिल रहे? आखिर कैसे पता चलेगा कि आपको पुराने सोने का सही दाम मिल रहा है?