बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
May 06, 2022 12:00 pm ISTPrachiलाइव हिन्दुस्तान, delhi
बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए. दावा किया जा रहा है कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज सुबह ही उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी.
हिंदुस्तान चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब करेंअभी पढ़ें