भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनसे जुड़ी ढेरों कहानियां सामने आई हैं। ऐसी ही कुछ कहानियां मनमोहन सिंह की बेटी की किताब में भी हैं। इसके मुताबिक कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने बहुत कठिन समय देखा था।