मोदी 3.0 में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. लेकिन इस पर जुबानी जंग तेज है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय बंटवारे में बिहार को कहीं न कहीं से झुनझुना थमाया गया है. ऐसे में इसका जवाब देने समस्तीपुर की नई सांसद शांभवी चौधरी आईं और क्या कुछ कहा देखिए इस वीडियो में