
14 जुलाई, मंगलवार: भभुआ स्थित परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि शास्त्रों का अध्ययन तभी सार्थक है जब व्यक्ति उसे जीवन में उतारे। उन्होंने सात्विक आहार और जीवनशैली अपनाने से आत्मकल्याण होने की बात कही।

14 जुलाई, मंगलवार: मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बुजुर्ग पेंशनधारी कामेश्वर मिश्रा के बैंक खाते में अचानक करीब 700 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे। हालांकि कुछ ही देर बाद खाते का बैलेंस फिर से शून्य हो गया, जिससे बैंकिंग गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

14 जुलाई, मंगलवार: बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी बाजार में पटना में हुई बंटी यादव की हत्या के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया।

पहले नामांकन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा.. और अब नामांकन रद्द... बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए मैदान में उतरी वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है. वीणा मानवी तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की कैंडिडेट है.
14 जुलाई, मंगलवार: भोजपुर जिले में गड़हनी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाला रास्ता बेहद जर्जर हो चुका है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिनमें पानी भरा रहता है। इससे ऑटो में सवार यात्रियों, बाइक चालकों और पैदल यात्रियों को रोजाना काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
14 जुलाई, मंगलवार: भोजपुर जिले में भरत तिवारी प्रकरण की न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष के समक्ष दो और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मृत भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी और एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने अपने बयान दर्ज कराए। भाई चंदन तिवारी ने कहा कि मामले में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
14 जुलाई, मंगलवार: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित पंचायत राज कार्यालय में अक्सर ताला बंद रहता है, जिससे जरूरी कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ता है। प्रखंड में स्थाई पंचायत राज पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से यह पद प्रभार में चल रहा है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।
14 जुलाई, मंगलवार: बिहार के गया जंक्शन पर आरपीएफ टीम ने रिजर्वेशन काउंटर पर कार्रवाई करते हुए रेल टिकट के अवैध कारोबार में संलिप्त एक टिकट दलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
14 जुलाई, मंगलवार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) की सुविधा शुरू हो गई। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे यात्रियों, खासकर बीमार, बुजुर्ग और महिलाओं को इससे काफी राहत मिली है। यात्रियों ने अन्य प्लेटफार्म पर भी लिफ्ट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
14 जुलाई, मंगलवार: बिहार के सीतामढ़ी जिले में निगरानी थाना कांड संख्या-116/2025 के तहत बाजपट्टी के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को मंगलवार को न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उन पर अतिक्रमण हटवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। निगरानी टीम ने सीओ आवास पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की।