Nalanda News: दीपनगर में डीटीओ ऑफिस के पीछे युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
12 मई, मंगलवार: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में डीटीओ ऑफिस के पीछे 20 वर्षीय युवक राजीव कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने कान से खून निकलने के आधार पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को घटनास्थल से नशे से जुड़ा सामान मिला है और ओवरडोज से मौत की भी आशंका जताई जा रही है।
हिंदुस्तान चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब करेंअभी पढ़ें