Motihari News: 11 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर धराए
मोतिहारी एसटीएफ व डुमरियाघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कार में छुपा कर रखे गये 10.54 किलो अफीम के साथ अतराज्यीय तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किये। डुमरियाघाट थाना अंतर्गत एनएच 27 हाईवे पर नरसिंह बाबा मंदिर के पास उजले रंग के एर्टिगा कार में छुपा कर अफीम को रखा गया था।
हिंदुस्तान चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब करेंअभी पढ़ें