Hindi Newsवीडियो बिहार किसान बिल के विरोध में बिहार में प्रदर्शन, पटना में भिड़े भाजपा-जाप कार्यकर्ता

किसान बिल के विरोध में बिहार में प्रदर्शन, पटना में भिड़े भाजपा-जाप कार्यकर्ता

Saipriya DubeyDelhiFri, 25 Sep 2020 04:50 PM

किसानों के समर्थन में आहूत भारत बंद का असर बिहार के कई जिलों में देखा जा रहा है। राजधानी पटना में तो भाजपा और जाप समर्थकों के बीच भिड़त हो गई। वहीं बेगूसराय जिले में सैकड़ों की संख्या में बंद समर्थकों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। झंडा-बैनर के साथ कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे।