Bhojpur News: आरा-मोहनिया फोरलेन पर स्कॉर्पियो से 311 लीटर विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
10 जुलाई, शुक्रवार, भोजपुर: उत्पाद विभाग ने आरा-मोहनिया फोरलेन पर शिवपुर गांव के पास छापेमारी कर स्कॉर्पियो से 311 लीटर विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार शराब यूपी से लाई जा रही थी।
हिंदुस्तान चैनल को YouTube पर सब्सक्राइब करेंअभी पढ़ें