तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा कार्यक्रम में उस वक्त सियासी संदेश साफ दिखा, जब लालू प्रसाद यादव खुद कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव का इंतज़ार होता रहा।इस मौके पर तेज प्रताप का बदला-बदला अंदाज़ भी चर्चा में रहा। भाई को लेकर दिए गए उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।