
बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट का कल शपथग्रहण हो गया। मुख्यमंत्री के अलावा कुल 14 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस पूरे प्रकरण में एक नाम जो सबसे ज्यादा गूंजा, वह था सुशील मोदी का। वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार के साथ मिलकर एनडीए की सरकार चलाने वाले मोदी की जगह बीजेपी ने इसबार दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। हालांकि पार्टी के बड़ा नेता लगातार इसबात का जिक्र कर रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगा। आखिर वह जिम्मेदारी क्या होगी, इसका खुलासा नहीं हो पा रहा...

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने शपथ ली। कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली है। 5 मंत्री जेडीयू कोटे से बने हैं तो सात मंत्री बीजेपी के हैं। 1-1 पद हम और वीआईपी को मिला है।

बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे महागठबंधन को मिली हार के लिए आरजेडी ने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव में करीबी लड़ाई में मिली हार का ठीकरा राहुल गांधी और कांग्रेस पर फोड़ा है। तिवारी ने कहा कि जब बिहार में चुनाव अपने पूरे शबाब पर था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस पर पिकनिक मना रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में प्रियंका गांधी ने कोई रैली नहीं की और ऐसे लोगों को प्रचार के लिए भेजा गया, जिन्हें यहां के बारे में कुछ पता ही नहीं...

विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ कई और मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शपथग्रहण कार्यक्रम को राजभवन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पटना पहुंच रहे...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 15 लोगों को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा आज शाम साढ़े चार बजे शपथ दिलाए जाने की संभावना है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के इस पहले शपथ ग्रहण समारोह में जो नेता शपथ लेंगे उनमें छह जदयू, छह भाजपा और एक-एक हम और वीआईपी से होंगे।
बिहार का अगला डिप्टी सीएम कौन होगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसको निभाउंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कटिहार से नवनिर्चाचित विधायक तारकेश्वर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता और बेतिया से चौथी बार विधायक रेणु देवी को भाजपा विधान मंडल दल के उप नेता बनने पर बधाई...
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बिहार में एनडीए के चारों घटक दल जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के विधानमंडल दल की बैठक रविवार को राजधानी पटना में सीएम आवास पर हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुना गया। राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का ऐलान किया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार सोमवार, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए की बैठक से पहले जदयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुनने की औपचारिकता पूरी...
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शिकस्त के बाद पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेस करते हुए तेजस्वी ने एक एक कर बीजेपी, नीतीश और चुनाव आयोग पर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं। जनादेश महागठबंधन का पक्षधर था, लेकिन चुनाव आयोग का परिणाम एनडीए के पक्ष में था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का फाइनल रिजल्ट आ चुका है। बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार की वापसी हुई है। एलजेपी की हार को लेकर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाना और जदयू को नुकसान करना ही उनका लक्ष्य था और वह इसमें सफल हुए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। पीएम ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने एनडीए के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया ''बिहार के गांव-गरीब किसान-श्रमिक व्यापारी-दुकानदार हर वर्ग ने NDA के 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।'' उन्होंने कहा ''बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी...