शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत और बांग्लादेश के रिश्ते गर्मजोशी से भरे रहे। शेख हसीना पर लगे गंभीर आरोपों के मद्देनजर ये रिश्ता बांग्लादेश के आम लोगों को खटक रहा था। ऐसे में जब तख्तापलट हुआ तो भारत के खिलाफ गुस्सा उठना लाजमी था। अब भारत इस रिश्ते को फिर बेहतर करने की कोशिश करता दिख रहा है।