हुंडई वेन्यू सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक पॉपुलर नाम है। कंपनी ने अब इसका फेसलिफ्ट अवतार पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बोल्ड डिजाइन पावर पैकड परफॉर्मेंस कंफर्ट और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। इसकी कीमत 7.53 लाख रुपए से शुरू होती हैष इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं। जबकि इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन पहले जैसे ही हैं।
Thu, 23 Jun 2022 09:33 PMकश्मीर के एक गणितज्ञ ने एक सोलर कार बनाई है. लंबे समय तक की गई कड़ी मेहनत और उनका शोध अब रंग ले आया है. बिलाल अहमद ने एक सोलर कार बनाई है. इसे बनाने में उन्हें 11 साल लग गए. इस कार में लग्जरी कारों के जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिसिटी पर चलती है जो मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनलों से जनरेट होती है.
Thu, 23 Jun 2022 04:22 PMफ्रेंच ऑटोमेकर कंपनी Citroën भारत में अपनी दूसरी कार Citroën C3 के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ाने जा रही है। कंपनी इस कार की बुकिंग 1 जुलाई से शुरू करेगी और लॉन्चिंग 20 जुलाई को होनी है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले हम आ गए हैं Goa में जहां करने वाले हैं इस नई नवेली कार की टेस्ट ड्राइव ताकि आपको बता सकें कि यह किस इस गाड़ी में क्या खूबी है और क्या कमियां हैं।
Wed, 15 Jun 2022 01:03 PMTata Motors ने Nexon EV का लॉन्ग-रेंज वर्जन लॉन्च किया है जिसे नाम दिया गया है Tata Nexon EV Max. इसकी कीमत शुरु होती है 17 लाख 74 हजार रुपये से और 19 लाख 24 हजार रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। इसमें बड़ी बैटरी दी गई है जिसके चलते Claimed रेंज है वो भी बढ़कर 437 किमी. हो गई है। गाड़ी के केबिन में भी कुछ चेंजेंज हैं साथ ही कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। इन सारी चीजों की बात हम इस वीडियो में करने वाले हैं...
Tue, 17 May 2022 09:02 AMTata Curve के बाद टाटा ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार को पेश कर दिया है जिसे Avinya नाम दिया गया है। कार दिखने में जितनी स्पोर्टी है उतनी ही एडवांस और एलिगेंट भी है। इसे कंपनी के Pure EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 500 KM तक चल जाएगी। इसका जो नाम है Avinya वह संस्कृत से लिया गया शब्द है. जिसका मतलब है इनोवेशन. साथ ही नाम में IN भी आता है जो India को रिप्रिजेंट करता है। जब नाम में ही कंपनी इतनी मेहनत कर रही है तो सोचिए कार के डिजाइन पर कितना काम किया गया...
Wed, 04 May 2022 09:09 AMएक तरफ जहां SUV गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है वहीं MPV सेगमेंट में भी कंपटीशन तेज़ हो गया है। जहां किआ ने अपनी Carens MPV को लॉन्च किया है वहीं मारुति भी अर्टिगा को अपडेट करने के बाद अपनी XL6 को नए अवतार में ले आयी हैं। नई XL6 की कीमत 11 लाख 29 हज़ार से शुरू होती है और 14 लाख 55 हज़ार तक जाती है। नए मॉडल में न सिर्फ एक्सटीरियर और इंटीरियर को अपडेट किया गया है बल्कि इंजन और गियरबॉक्स भी नया है। तो आइए डिटेल में जानते है कि आपको इस कार में क्या कुछ नया मिलने वाला...
Wed, 27 Apr 2022 07:27 PMभारत में ऑफ रोडिंग पसंद करने वाले बाइक राइडर्स Royal Enfield हिमालयन को काफी पसंद करते हैं। लेकिन उन लोगों का क्या जो बाइक को शहर में भी जमकर राइड करना चाहते हैं और ऑफ रोडिंग भी उसी से करना चाहते हैं। ऐसे ही कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी लेकर आई है Royal Enfield स्क्रैम 411. यह कंपनी की Himalayan का ही किफायती वर्जन है। तो इस वीडियो में हम जानेंगे इसके डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक सब कुछ.
Fri, 08 Apr 2022 08:11 PMभारत में MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार को 2020 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी कार के नए मॉडल को बेहतर फीचर्स और लॉन्ग रेंज के साथ ले आई है। कंपनी का दावा है कि नई ZS EV सिंगल चार्ज में 461 किलोमीटर चल सकती है। इतना ही नहीं यह अब इतनी पावरफुल है कि 0-100 kmph की स्पीड 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। इस वीडियो में हम इन सारी चीजों की बात करने वाले हैं और जानते हैं कि कंपनी अपने दावे पर कितनी खरी साबित होती...
Fri, 01 Apr 2022 11:06 AMभारतीय बाजार में जहां SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है, वहीं सेडान के चाहने वाले लोग भी कम नहीं हैं. ज्यादा कंफर्ट, फीचर्स और ज्यादा स्पेस की चाहत रखने वाले ग्राहकों को सेडान ज्यादा पसंद आएगी और इसी वजह से Skoda भारत में अपनी नई Slavia सेडान को ले आई है. दो इंजन ऑप्शन में आने वाली इस गाड़ी में लग्जरी फीचर्स की भरमार है. इस कार को कुल 5 कलर्स के साथ 3 ट्रिम्स में लाया गया है। जिसमें एक्टिव, स्टाइल और कम्फर्ट शामिल हैं। इस वीडियो में हम इसके लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस तीनों चीजों की बात करने वाले...
Mon, 07 Mar 2022 10:25 PMमारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन ले आई है। इसकी कीमत ₹6.35 लाख से शुरू होकर ₹9.49 लाख रुपये तक जाती है। यह पहली बार है जब मारुति ने अपनी किसी कार को हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री व्यू कैमरा के साथ बाजार में उतारा गया है। नई बलेनो के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं हालांकि इसके प्लेटफार्म और डायमेंशन को पहले जैसा ही रखा गया है. इसके इंजन और ट्रांसमिशन में भी कुछ चेंजेज देखने को मिलते...
Wed, 02 Mar 2022 09:24 AMबहुत सारे लोगों के लिए थार एक स्टाइल स्टेटमेंट है... 2021 में ही इस गाड़ी ने 75 हजार से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। इस कार की मौजूदा कीमत 13.17 लाख रुपये से 15.53 लाख रुपये तक जाती है। थार 2020 में नया डिजाइन, मॉडर्न इंटीरियर और नया पेट्रोल इंजन तो दिया ही गया है साथ दूसरे भी कई फीचर्स हैं जो इस कार में पहली बार दिए गए हैं। इस वीडियो में हम बात करने वाली हैं थार के 5 पॉजिटिव और 3 नेगेटिव पॉइंट्स के...
Wed, 09 Feb 2022 05:56 PMTVS Apache RR 310, एक ऐसी बाइक जो स्टाइलिश लुक और रफ्तार पसंद राइडर्स को काफी पसंद आती है। 2017 में कंपनी ने इसे लॉन्च किया था और इस बाइक में लगातार अपडेट होते रहे हैं। इसे 2019 में अपडेट मिला, फिर 2021 में भी अपडेट किया गया। हमारे पास फिलहाल इसका लेटेस्ट मॉडल है, जो फैक्ट्री बिल्ट-टू-ऑर्डर (BTO) सिस्टम के साथ आता है। इस सिस्टम का क्या काम है, बाइक कैसा परफॉर्म करती है, क्या फीचर्स हमें पसंद आए, क्या नहीं आए.. इन सब चीजों की बात हम इस वीडियो में...
Fri, 04 Feb 2022 06:11 PMCNG गाड़ियों की बढ़ती डिमांड के बीच टाटा मोटर्स ने भी आखिरकार इससे सेगमेंट में एंट्री मार दी है। कंपनी ने एक साथ दो सीएनजी गाड़ियां Tiago cng और Tigor cng लॉन्च की हैं। टिगोर देश की इकलौती ऐसी गाड़ी है जो पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी तीनों वर्जन में आती है। खैर, उस गाड़ी की हम फिर कभी बात करेंगे, फिलहाल हमारे साथ टियागो सीएनजी मौजूद है। कार की कीमत 6.09 लाख रुपये से शुरू होती है। हम आपको बताएंगे इस गाड़ी के फीचर से लेकर परफॉर्मेंस तक की सारी...
Thu, 27 Jan 2022 11:40 AMअगर आप इंडिया में एक प्रॉपर स्पोर्ट्स कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको एक मोटी रकम खर्च करनी होगा। साथ ही उन्हें यहां की नॉर्मल सड़कों पर चलाना, लगभग नामुमकिन है। इसलिए हम आपको एक ऐसी सेडान कार से मिलवाने वाले हैं, जो फील आपको एक स्पोर्ट्स कार जैसी देगी और कीमत में किफायती होगी। जी हां, हमारे पास Mercedes benz AMG A35 है। भारत में इसे A-क्लास लिमोसिन के साथ लॉन्च किया गया था। यह हाई-परफॉर्मेंस सेडान व्हाइट, सिल्वर, ग्रे, ब्लैक, ब्लू और सिल्वर जैसे कई पेंट ऑप्शन में आती है। लेकिन सबसे यूनीक इसका येलो कलर है, जो सिर्फ स्पेशल ऑर्डर पर ही मिलता...
Tue, 25 Jan 2022 03:44 PMस्कोडा ने हाल ही में अपनी कोडिएक एसयूवी को अपडेट करते हुए इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। कार की कीमत 35 लाख रुपये से शुरू होती है और यह तीन वेरिएंट में आती है। हमारे पास इसका टॉप ऑफ द लाइन L&K वेरिएंट है। तो हम लेने वाले हैं इस 7-सीटर एसयूवी की टेस्ट ड्राइव और बताएंगे कि हमे यह चलाने में कैसी लगी।
Wed, 19 Jan 2022 11:27 AMअगर आपसे साल 2021 में लांच होने वाली सबसे पॉपुलर गाड़ी का नाम पूछा जाये, तो हो सकता है अधिकतर लोगों का जवाब हो Mahindra XUV 700. ऐसी गाड़ी जिसे पहले ही महीने में 70000 बुकिंग मिल गयी हो और इसे खरीदने के लिए लोग 1.5 साल तक का इंतजार कर रहे हों। जी हां, महिंद्रा एक्सयूवी 700 की डिलीवरी 2023 तक के लिए पेंडिंग है। बहुत सारे लोग पहले ही इसका रिव्यु कर चुके हैं, इसलिए आज इसका रिव्यु तो नहीं करेंगे, लेकिन आपको बताएंगे वह 5 फीचर्स जो हमें इस गाड़ी में सबसे ज्यादा पसंद आए। साथ ही तीन ऐसी कमियां भी बताएंगे जो हमें गाड़ी में पसंद नहीं...
Tue, 11 Jan 2022 04:27 PMTata Motors भारतीय बाजार में अपनी नई कार Tata Punch को ले आई है। खास बात है कि यह कार को एक नए Micro SUV सेगमेंट में लाया गया है। Tata Punch के जरिए कंपनी की कोशिश मारुति सुजुकी और हुंडई की हैचबैक गाड़ियों को टक्कर देने की है। कंपनी का दावा है कि टाटा पंच को बनाते समय 5 चीजों का खास ख्याल रखा गया है: commanding driving position, high ground clearance, space and comfort और ग्राहकों की safety. तो हम आ गए हैं इस कार की टेस्ट ड्राइव करने और आपको बताने कि यह गाड़ी आपकी उम्मीदों पर कितनी खरी साबित...
Sun, 10 Oct 2021 05:56 PMTVS Moters ने गुरुवार को घरेलू बाजार में अपनी नई स्कूटर TVS Jupiter 125 को लॉन्च कर दिया है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 73,400 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। इस नई Jupiter 125 को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यहां हम आपको इस स्कूटर के बारे में सब कुछ बता रहे हैं।
Thu, 07 Oct 2021 09:51 PMमोटरसाइकिल के जरिए एडवेंचर टूरिंग करने वालों की तादाद जिस तरह बढ़ रही है, उसी तेजी से अब मार्केट में ऑप्शन्स भी बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप भी एक किफायती एडवेंचर टूरिंग बाइक ढूंढ रहे हैं तो होंडा आपके लिए एक नया ऑप्शन ले आई है। ये है नई Honda CB200X, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये भी कम है। कंपनी ने 200 सीसी सेगमेंट में कुछ नया करने की कोशिश की है। तो कैसी है चलाने में ये बाइक और क्या हैं इसके फीचर्स, जानते हैं हमारे रिव्यू...
Thu, 30 Sep 2021 09:03 PMरिश्ता वही, सोच नई... इस लाइन को हमने सौकड़ों हजारों बार सुना होगा.. लेकिन पिछले कुछ दिनों से मैं यू महसूस भी कर रहा हूं। ऐसा इसलिए.. क्योंकि मैं चला रहा हूं Royal Enfield की नई क्लासिक 350.. जी हां, कंपनी अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले इस मॉडल को नए अवतार में ले आई है। 2021 Classic 350 में कुछ पुरानी चीजों को बरकरार रखा गया है, कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, इसे चलाने में भी एक नए तरह की फीलिंग आने वाली है। तो कितना बदल गई है Royal Enfield की क्लासिक 350? और क्या यही वो बाइक है जो आपके लिए बनी है, आइए जानते हैं इस वीडियो...
Wed, 29 Sep 2021 02:33 PMHyundai हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार i20 का N Line वर्जन लेकर आई है। N Line कंपनी की नई परफॉर्मेंस सीरीज है। कंपनी का मानना है कि यह सीरीज स्पोर्टी एक्सपीरियंस चाहने वालों और driving enthusiasts को काफी पसंद आने वाली है। नई i20 N Line में आपको एडवांस फीचर्स और स्पोर्टी लुक के साथ इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं, जो इसे रेगुलर i20 से बिल्कुल अलग बनाते हैं। इतना ही नहीं, कार का एग्जॉस्ट नॉट भी काफी इंप्रेसिव है। तो हम आ गए हैं इस कार को ड्राइव करने और आप तक इससे जुड़ी सारी डीटेल्स पहुंचाने... तो देरी किस बात की... शुरू करते हैं आज का वीडियो, Lets...
Tue, 14 Sep 2021 01:13 PMटाटा मोटर्स की Nexon EV कंपनी के लिए एक सक्सेसफुल इलेक्ट्रिक कार रही है। इलेक्ट्रिक SUV में हाथ आजमाने के बाद अब कंपनी अपनी सेडान कार Tata Tigor का भी इलेक्ट्रिक वर्जन ले आई है। Tata Tigor EV को 12 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। खास बात है कि इसमें आपको 300 KM से ज्यादा की रेंज मिलती है।
Sat, 11 Sep 2021 07:24 PMमर्सिडिज बेंज GLA सीरीज कंपनी के लिए काफी सक्सेसफुल साबित हुई है। 2014 से 2019 के बीच मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 10% सेल्स सिर्फ GLA से आती थी। कंपनी मई में इसका सेकेंड-जेन मॉडल ले आई है। यह पहले से ज्यादा ऊंची हो गई है, इसमें स्पेस भी बढ़ गया है और अब इसमें SUV वाली फील आने लगी है। लेकिन, जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं उनके लिए मर्सिडीज-बेंज GLA कितनी प्रैक्टिकल होगी, आज हम इस वीडियो में जानने वाले हैं।
Fri, 13 Aug 2021 06:41 PMजब बाजार में पहले से मारुति सुजुकी बलेनो जैसी पॉप्युलर हैचबैक कार मौजूद है, ऐसे में सेम गाड़ी को टोयोटा की ब्रैंडिंग के साथ कोई क्यों खरीदेगा? Well.. जितना दिलचस्प ये सवाल है, इसका जवाब भी उतना ही interesting है। आज हम बात करने वाले हैं Toyota Glanza की, जो बेस्ड है Maruti Suzuki Baleno पर। हालांकि इसमें कुछ Changes भी देखने को मिलते हैं। तो क्या बलेनो की जगह आपको ग्लैंजा पर शिफ्ट करना चाहिए? या फिर अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक ढूंढ रहे हैं तो Glanza को consider किया जा सकता है? इस वीडियो में हम आपको डिटेल में इस कार की सारी information देने वाले...
Fri, 06 Aug 2021 03:09 PM