ग्रहों की स्थिति-सूर्य और राहु मेष राशि में हैं। वक्री बुध वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि और मंगल कुंभ राशि में हैं। शुक्र और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष-शत्रुजयी बने रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार और व्यवसाय चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें। वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी रहेगी लेकिन प्रेम में थोड़ी तू-तू मैं-मैं हो सकती है। व्यापार आपका ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें। मिथुन-स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह भी बना रहेगा। व्यवसाय आपका ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते...
प्रांजल दहिया ने जीता दिल, हरियाणवी गाना 'जिपसी' हुआ हिट