ग्रहों की स्थिति- सूर्य और राहु मेष राशि में बुध वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश किए हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि और मंगल कुंभ राशि में हैं। गुरु और शुक्र मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। राशिफल- मेष-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावुक मन से कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए सही समय है। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। व्यवसायिक तौर पर आपकी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। कुल मिलाकर सही समय है। निर्णय लेते समय भावुक न होइएगा। वृषभ-कलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें। मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम है लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। सूर्यदेव को जल देते...
राशिफल: 9 मई को इन राशि वालों को होगा धन लाभ, मिलेगा मान-सम्मान