Hindi Newsवीडियो पंचांग-पुराण 07 मार्च का राशिफल: किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत

07 मार्च का राशिफल: किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत

Saumya TiwariDelhiSun, 07 Mar 2021 05:13 AM

ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में मंगल और राहु बैठे हुए हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं तो चंद्रमा धनु राशि के हो चुके हैं। बुध, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में गोचर में हैं। राशिफल- मेष-भाग्‍य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर चलने की जरूरत है। ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। चोट लग सकती है। अचानक कुछ परेशानी आ सकती है। मांसपेशियों, रक्‍त से सम्‍बन्धित कोई परेशानी न हो ध्‍यान रखें। प्रेम साथ देगा। व्‍यापार चलता रहेगा। गणेश जी की वंदना करें। लाल वस्‍तु का दान...