Hindi Newsवीडियो पंचांग-पुराण आज का राशिफल, 20 जुलाई: सिंंह राशि वालों के सीने में विकार और घर में कलह की आशंका है

आज का राशिफल, 20 जुलाई: सिंंह राशि वालों के सीने में विकार और घर में कलह की आशंका है

Saumya TiwariDelhiTue, 20 Jul 2021 05:12 AM

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। बुध मिथुन राशि में हैं। सूर्य और मंगल कर्क राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं और गुरु कुंभ राशि में हैं। गुरु और शनि दोनों वक्री गति से चल रहे हैं। अभी भी मंगल नीच के बने हुए हैं। सूर्य के साथ संयोग कर रहे हैं। राशिफल- मेष-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में मध्‍यम समय है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें। वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अभी कोई नई शुरुआत न करें। नौकरी-चाकरी में भी थोड़ा संभल कर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक लेकिन उदर रोग से आप परेशान हो सकते हैं। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें। मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक चलते रहेंगे। लाल वस्‍तु का दान...