Hindi Newsवीडियो पंचांग-पुराण आज का राशिफल, 4 अगस्त: मिथुन राशि वाले अज्ञात भय से रहेंगे परेशान, कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 4 अगस्त: मिथुन राशि वाले अज्ञात भय से रहेंगे परेशान, कैसा रहेगा आपका दिन

Saumya TiwariDelhiWed, 04 Aug 2021 05:12 AM

ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु, वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं। शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। चंद्रमा और राहु का भी ग्रहण योग बना हुआ है। राशिफल- मेष- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। विशेषकर, मुख रोग या नेत्र रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी अनबन की स्थिति आ सकती है। आर्थिक नुकसान की भी स्थिति बनी हुई है। प्रेम और व्‍यवसाय लगभग ठीक रहेगा। ये नुकसान व्‍यवसायिक नहीं, आर्थिक होगा। कहीं यदि निवेश करेंगे तो दिक्‍कत आ सकती है। काली वस्‍तु का दान करें। वृषभ- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। उदर रोग या मानसिक स्थिति खराब होने की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। मिथुन-खर्च की अधिकता या काल्‍पनिक भय से मन परेशान रहेगा। सिरदर्द या नेत्र रोग की स्थिति बन सकती है। प्रेम और व्‍यापार लगभग सही चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका अभिषेक...