ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्या राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में हो गया है। मकर राशि में शनि और गुरु चल रहे हैं। तीन ग्रह वक्री हैं-बुध, गुरु और शनि। राशिफल- मेष-स्थिति सुधार की ओर है। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम बना हुआ है। व्यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। जोखिम से थोड़ उबर गए हैं। मध्यम स्वास्थ्य है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती है। मधुमेह के मरीजों को थोड़ा अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए इन दिनों। शुक्र के अष्टम भाव में होने के चलते थोड़ी दिक्कत हो सकती है। यूरिन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। प्रेम मध्यम, व्यापार सही चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें। वृषभ-जीवनसाथी के और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लोअर एब्डोमेन में समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यवसायिक स्थिति सही चल रही है। मां भवानी का दर्शन करें। उनकी अराधना करें। मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रोग-व्याधि से मुक्ति मिलती दिख रही है। बड़ा आनंददायक समय दिख रहा...
आज का राशिफल, 11 अक्टूबर: मिथुन और कन्या राशि वालों का लग्नेश वक्री