ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्या राशि में हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र, चंद्रमा और केतु हैं। गुरु और शनि मकर राशि में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। राशिफल- मेष-अभी जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान के मामले में किसी भी प्रकार का कोई रिस्क न लीजिएगा। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। उनकी शरण में बने रहें। वृषभ-स्वास्थ्य और प्रेम से सम्बन्धित कोई रिस्क न लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। लग्नेश केतु के साथ और पंचमेश वक्री हैं। इस कारण थोड़ी सावधानी बरतनी है आपको। व्यापार आपका भी ठीक चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। मिथुन-लग्नेश वक्री हैं। बचाव पक्ष कमजोर है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान के मालिक शुक्र, केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। यह कदापि ठीक नहीं है। इस पर आपको ध्यान रखना है। व्यापार की स्थिति आपकी ठीक रहेगी। कोई खास समस्या नहीं दिख रही है। फिर भी सावधानी बरतनी है। पीली वस्तु का दान करते...
राशिफल 10 अक्टूबर : जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन