Hindi Newsवीडियो पंचांग-पुराण Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर राशिफल, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर राशिफल, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Anuradha PandeyDelhiTue, 01 Sep 2020 05:35 AM

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि के हो चुके हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र और राहु का युग्‍म खत्‍म हो चुका है। यह एक अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। शुक्र ऐसे ग्रह हैं जो कभी भी खराब फल नहीं देते हैं। कम और ज्‍यादा लाभ कर सकते हैं लेकिन राहु के साथ होने की वजह से एक प्रकार का संक्रमण था जो कुछ लोगों के लिए खराब, कुछ के लिए कम तो कुछ के लिए ज्‍यादा खराब फल दे रहा था। अभी एक अच्‍छी स्थिति कही जाएगी पहले के मुकाबले। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। केतु और गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर और चंद्रमा, कुंभ राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति में थोड़ा सा एक और सुधार है शुक्र और राहु का अलग होना। मंगल और सूर्य का स्‍वग्रही होना पहले से ही एक अच्‍छी स्थिति है। केवल शनि और गुरु का मार्गी होना रह गया है। सितम्‍बर में यह खुशखबरी भी मिल जाएगी। धीरे-धीरे हम लोग एक-एक कदम अच्‍छे की ओर जा रहे हैं। ईश्‍वर ने चाहा तो हम सब सुरक्षित होंगे। सब कुछ...