कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। गुवाहाटी के पास सोनापुर पहुंचीं प्रियंका गांधी ने दिवंगत दिग्गज गायक जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने असम की राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा।