ग्रेटर नोएडा के दादरी में 2015 में हुई अखलाक खान की मॉब लिंचिंग एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में आरोपियों पर से मुकदमा वापस लेने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है, जिसके बाद विपक्ष ने इसे गंभीर कदम बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।